मुख्य समाचार

“उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एनएचपीसी खेल छात्रवृत्ति योजना” के लिए आवेदन आमंत्रित

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़),

एनएचपीसी द्वारा 16 खेलों- फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, मुक्केबाजी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, निशानेबाजी, क्रिकेट, तैराकी, कुश्ती, वॉलीबॉल, ब्रिज, टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन और पैरा खेलों के लिए “उभरते हुए खिलाडियों हेतु एनएचपीसी खेल छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये छात्रवृत्तियां 14-19 वर्ष (पैरा खेलों के लिए 14-24 वर्ष) की उम्र के होनहार युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा के प्रोत्साहन तथा ऐसे खिलाड़ियों को उनकी शिक्षा के प्रारंभिक वर्षों के दौरान एक प्रतिभा-पूल बनाने के उद्देश्य से दी जाएंगी। उपरोक्त 16 खेलों में अधिकतम 32 छात्रवृत्तियों (प्रत्येक खेल हेतु 2 छात्रवृत्ति) का प्रावधान है। आवश्यक मानदंडॉं की पूर्ति के आधार पर दो श्रेणियों अर्थात “एलीट स्कॉलर” तथा “स्कॉलर” हेतु छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्रों पर विचार किया जाएगा। छात्रवृत्तियां तीन वर्ष की अवधि तक दी जाएगी। “एलीट स्कॉलर” को प्रथम वर्ष में रू. 12,000/- प्रति माह, दूसरे वर्ष में रू. 13,000/- प्रति माह तथा तीसरे वर्ष में रू. 14,000/- प्रति माह की दर से छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी। “स्कॉलर” को प्रथम वर्ष में रू. 9,000/- प्रति माह, दूसरे वर्ष में रू. 10,000/- प्रति माह तथा तीसरे वर्ष में रू. 11,000/- प्रति माह की दर से छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी। इसके अलावा, इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कुछ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति योजना के बारे में विस्तृत विवरण एनएचपीसी की वेब साइट www.nhpcindia.com के कैरियर कॉर्नर पर उपलब्ध है। इस संबंध में निर्दिष्ट पते पर आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2022 है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

10 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

12 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

13 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

16 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

16 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

16 hours ago