चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
राजकीय महाविद्यालय चंबा में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि राजकीय महाविद्यालय चंबा प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने शिरकत की। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चंबा प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने अपने अभिवादन में कहा कि नई शिक्षा नीति जो कि अगले सत्र से शुरू हो रही है। जिसका मूल उद्देश्य भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है यहां विकास के साथ संस्कारों को नहीं भूला जाता। आज हमारी संस्कृति पूरे विश्व में श्रेष्ठ मानी जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब पैसा कमाना नहीं बल्कि अपने जीवन के मूल्यों को जानना है। उन्होंने कहा कि यह जो युवा वर्ग है यह भारत का आने वाला भविष्य है और इस युवा वर्ग को बुराइयों से बच कर अपने जीवन सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अगर शिक्षित होगा तो वह देश ही नहीं अपितु अपने माता पिता और विद्यालय का नाम भी रोशन करेगा।
वहीं इस मौके पर प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम स्थान पर रहे वही रमेश दूसरे स्थान पर रहे। एक अन्य प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी में 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें साच पास प्रथम एवं खजियार टीम दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में विजई बच्चों को मुख्य अतिथि डॉ शिवदयाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं एक लघु नाटिका का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मैं भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रोफेसर संजीव कुमार और डॉ मनोज रहे। वहीं इस अवसर पर प्रोफेसर विजय रहे। जबकि प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर शिवानी, डॉक्टर चमन, प्रोफेसर निशा, डॉक्टर मोहिंद्र सिलारिया विशेष रूप से मौजूद रहे।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…