मुख्य समाचार

चंबा : डिग्री कॉलेज चंबा में चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

एजुकेशन सोसाइटी चाइल्ड लाइन चंबा द्वारा डिग्री कॉलेज चंबा में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज  प्राचार्य शिवदयाल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं समाजसेवी व हिमाचल प्रदेश किक्रेट एसोसिएशन के पदाधिकारी मनुज शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी रिंकू शर्मा, अमन शर्मा, स्पार्क संस्थान के समन्वयक प्रमोद शर्मा, प्रोफेसर् महिंद्र सलारिया, प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर संजीव, सहित अन्य विभागीय प्रोफेसर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन चंबा द्वारा बाल-विवाह, बाल यौन-शोषण तथा बाल मजदूरी के विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। वहीं चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के माध्यम से विभिन्न अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारी, विद्यार्थी तथा गैर सरकारी संस्थाओं से यह अपील की जाती है कि सभी मिलकर बाल-संरक्षण मुहिम के लिए मिलकर कार्य करें तथा कोई भी जरूरतमंद बच्चा अपने अधिकारों से वंचित ना रहने पाए। विद्यार्थियों से यह आवाहन किया गया की वे चाइल्डलाइन के वालंटियर्स के रूप में अपने क्षेत्र के बच्चों व अभिभावकों के साथ बाल-संरक्षण मुहिम के बारे में चर्चा करें तथा अनाथ, अर्ध-अनाथ, दिव्यांग, जरूरतमंद, निर्धन, स्कूल छोड़ चुके, बाल-विवाह, बाल मजदूरी से पीड़ित, बाल शोषण से पीड़ित तथा साइबर अपराध से पीड़ित बच्चों हेतु आवश्यक सहायता मुहैया करवाने के लिए चाइल्ड लाइन की निःशुल्क फोन सेवा 1098 पर संपर्क करें। उन्हें बताया गया कि सोशल मीडिया के युग में आज बहुत से युवक एवं युवतियां ब्लैकमेल हो रहे हैं। सभी से आवाहन किया गया कि यदि इस प्रकार से कोई भी युवती को व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम के माध्यम से ब्लैकमेल करता है तो उसकी सूचना चाइल्ड लाइन को देना सुनिश्चित करें। ऐसे केस में संपूर्ण जानकारी गोपनीय रखी जाती है और समस्या का समाधान किया जाता है। मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि तथा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान चाइल्ड लाइन टीम सदस्य चमन सिंह, काजू राम, विक्की, पंकज कुमार सहित 250 विद्यार्थी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago