खेल जगत

चंबा : बिहार क्रिकेट ट्राफी में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगा चंबा का सक्षम

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

जिला चंबा के क्रिकेट खिलाड़ी में एक ओर युवा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने सहित प्रदेश एवं जिला का नाम रौशन किया है। चंबा के युवा क्रिकेट खिलाड़ी सक्षम का चयन कूच बिहार ट्राफी के लिए हिमाचल की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। जिससे जिला क्रिकेट संघ चंबा सहित खिलाड़ियों व लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गौर हो कि इससे पूर्व ऊना जिला में आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सक्षम ने शानदार प्रदर्शन कर एक शतक व दो बार अर्धशतक लगाया था। अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की बदौलत सक्षम का चयन हिमाचल टीम के शिविर के लिए हुआ था। शिविर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सक्षम ने हिमाचल टीम में अपनी जगह पक्की की है। कूच बिहार ट्राफी में हिमाचल की टीम 19 नवंबर को अपना पहला मुकाबला कर्नाटक की टीम के साथ केएससीए स्टेडियम हुबली में खेलेगी। 26 नवंबर को दूसरा मुकाबला मुंबई के साथ एचपीसीए लुहणू क्रिकेट ग्राउंड बिलासपुर में तथा तीन दिसंबर को तीसरा मुकाबला उत्तराखंड की टीम के साथ होगा।

इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए एचपीसीए के अपैक्स काउंसिल मेंबर तथा जिला क्रिकेट संघ चंबा के संयोजक मनुज शर्मा ने बताया कि सक्षम ने गत दिनों हुई अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उन्होंने कहा कि जिला चंबा के खिलाड़ियों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए एचपीसीए के साथ मिलकर जिला क्रिकेट संघ की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। चंबा जिला में एचपीसीए के चार क्रिकेट सब सेंटर हैं जहां खिलाड़ी अपने खेल को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं। अंतर जिला टी-20 वरिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है ताकि इसके और बेहतर परिणाम सामने आ सकें। वहीं जिला चंबा क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों में हरमीत भटियानी, कुलदीप ठाकुर, धर्म चंद, अमित कुमार, हमीद खान, विनोद मेहता, सुनील, किशन, गौरव बक्शी मिथुन ठाकुर, मंगलेश, संजय, इमरान, विकास, नितिज्ञ प्लाह, मगनदीप, अशोक, करण, संजय, सुरेश, नवीन, मनीष सहित अन्य खिलाड़ियों व प्रशंसकों ने सक्षम को शुभकामनाएं दी हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago