ब्यूरो रिपोर्ट
कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भनियार निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार, विकास कुमार नगरोटा सूरियां में फोरलेन निर्माण कार्य में जुटी एक कंपनी में कार्यरत था। दशहरा मनाने के लिए वह घर आया हुआ था और बुधवार सुबह वापस ड्यूटी के लिए निकला था। शाम तक काम पर नहीं पहुंचने और फोन न उठाने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की गई। देर रात घर से करीब तीन किलोमीटर दूर चमडेरा गांव के पास खाई में क्षतिग्रस्त बाइक के साथ विकास का शव बरामद हुआ। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। विकास अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बेटियों और मां को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से दोनों मासूम बेटियों के सिर से साया उठ गया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…
निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…
ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…
ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…