ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस टीम ने 18.94 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर को SIU नाहन की टीम मिश्रवाला में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब निवासी अमरजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह कथित तौर पर माजरा, पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा बेचने के धंधे में संलिप्त हैं। सूचना के मुताबिक, दोनों एक वाहन में मोहाली से नशीले पदार्थ की खेप लेकर पांवटा साहिब की ओर आ रहे थे।पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली, जिसमें आरोपियों के कब्जे से कुल 18.94 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…
निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…