मुख्य समाचार

कुल्लू : रा.व.मा. पाठशाला मौहल में समावेशी कार्यशाला आयोजित

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

ADHPL मनाली द्वारा प्रायोजित साम्फ़िया फ़ाउंडेशन के आश बाल विकास केंद्र द्वारा समावेशी कार्यशाला का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल में किया गया। जिस दौरान वहाँ के अध्यापकों व छात्र छात्रों को साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में दी जाने बाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बीजू, कार्यक्रम प्रबंधक नें सभी को साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा चलायी जा रही सभी गतिविधीयों पर प्रकाश डाला और साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि साम्फ़िया फ़ाउंडेशन दिव्यंगता के क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम चला है जिसके तहत ज़िला के सभी शिक्षण संस्थानों,सार्वजनिक कार्यक्रमों,एवं त्योहारों आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने प्रस्तावित हैं।वहीँ सांफिआ फाउंडेशन के निदेशक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज ने सभी को विभिन्न तरह की थेरेपी सेवाओं जैसे फिजियोथैरेपी,ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन के विषय में जानकारी दी और साथ में दिव्यांगता के प्रकारों के बारे भी जानकारी प्रदान की। दूसरे सत्र में आश बाल विकास केंद्र की  धनेश्वरी ठाकुर ने अलग-अलग दिव्यांगता पर आधारित गतिविधियां कराई गई जिसका उद्देश्य उन्हें दिव्यांगता का एहसास दिलाना रहा। सरिता तलवार कार्यकारी प्रधानाचार्य मौहल एवं प्राध्यापिका वनिता ने साम्फ़िया फ़ाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए धन्यवाद जताया  और विशेष आवश्यकता बाले बच्चों के विकास के  लिए आश बाल विकास द्वारा दी जाने बाली सेवाओं की सराहना की। इस कार्यशाला संस्था की तरफ से शिवाली ठाकुर तथा मनु एवं स्कूल स्टाफ़ सदस्य खास तौर पर मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

3 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

3 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

5 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

6 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

6 hours ago