मुख्य समाचार

धर्मशाला : कड़े पहरे में हैं जिला के स्ट्रांग रूम : डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

विधानसभा के आम चुनावों के बाद जिला कांगड़ा में स्थापित स्ट्रांग रूम सुरक्षा के कड़े पहरे में हैं। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने नगरोटा उपमंडल में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कर रहा है और प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों के अलावा सीसीटीवी के माध्यम से भी इनपर पूरी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारी समय समय पर स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के चलते आज उन्होंने स्वयं नगरोटा में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को सर्तक रहकर अपनी सेवाएं देने के निर्देश दिए।

Himachal Darpan

Recent Posts

माजरा में 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से खेप लाने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…

8 hours ago

मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…

13 hours ago

खाई में मिली बाइक समेत युवक की लाश, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…

15 hours ago

कांगड़ा के बालकरूपी में रिटायर्ड फौजी पर गोलीबारी, टांग में लगी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…

3 days ago

राजगढ़ में 242.95 ग्राम अफीम बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

3 days ago

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

7 days ago