किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रिकोंगपिओ इकाई द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष पर हिम पब्लिक राजकीय माध्यमिक पाठशाला पोंडा में जनजातीय गौरव दिवस को मनाया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अभाविप जिला प्रमुख किन्नौर यशपाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री आकाश नेगी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती के उपलक्ष पर मनाया जाता है। भगवान बिरसा मुंडा जी एक वीर जनजातीय क्रांतिकारी थे जिन्होंने हमें जनजातीय होने का गौरव प्रदान किया। उन्होंने बताया कि जनजातीय होना हमारे लिए एक गौरव की बात है जिसे हम जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाते है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि किन्नौर ऐसा पहला क्षेत्र है जिसने पूरे हिमाचल में सबसे पहले जनजातीय गौरव दिवस मनाया। जिसके बाद इसे पूरे हिमाचल में मनाया जाने लगा। उन्होंने ये भी बताया कि जनजातीय क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या पाई जाती है। मुख्य अतिथि यशपाल ने कहा कि स्वतंत्रता कि पहली लड़ाई से पहले ही जनजातियों ने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की लड़ाई की शुरुआत कर दी थी तथा कई जनजातीय क्रांतिकारी वीरो ने अंग्रेज़ो के नाक में दम कर रखा था। जिसमें से एक वीर क्रांतिकारी हमारे भगवान बिरसा मुंडा जी थे। इकाई अध्यक्ष रिक्तिका ने बताया कि इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला संगठन मंत्री पवन, इकाई अध्यक्ष रितिका, इकाई सह सचिव रेखा तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…