मुख्य समाचार

पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-II द्वारा वितरित किए गए पुस्तकें, कंप्यूटर तथा प्रिंटर

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़)
एनएचपीसी की पार्बती जलविद्युत परियोजना, चरण-II के परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास (सीएसआर & एसडी) कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला प्रशासन, कुल्लू के अटल ज्ञान केंद्र हेतु, 10 कंप्यूटर , 10 प्रिंटर तथा 1548 पुस्तकें
वितरित किए। शशिकिरण, कनिष्ठ अभियंता ने जिला प्रशासन कुल्लू की तरफ से कम्पुटर, प्रिंटर तथा पुस्तकें प्राप्त किए। यें सामग्री जिला प्रशासन द्वारा अटल केंद के विभिन्न सेंटरों को दिए जाएँगे। इस अवसर पर बरकत अली, प्रधान ग्राम पंचायत हाट, मीनाक्षी महंत, सचिव ग्राम पंचायत हाट, परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे। शशिकिरण, कनिष्ठ अभियंता बीडीओ कार्यालय भुंतर ने इस कार्य हेतु एनएचपीसी की
सराहना करते हुए परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह का धन्यवाद किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

6 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

11 hours ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

15 hours ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

2 days ago