अपराध /दुर्घटना

5.21 ग्राम चिट्टा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

चुराह (पवन शर्मा/संवाददाता),

जिला चंबा पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने कोटी चौक में नाकाबंदी के दौरान चिट्टा/हैरोईन की खेप के संग दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की सफलता हासिल की है। इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए एएसपी अभिमन्यु ने बताया कि जिला चंबा पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने कोटी नामक स्थान पर मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में नाका लगाया था तो उस दौरान वहां गुजर एक बाइक को रूटीन चेकिंग के लिए रोका गया। बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख घबरा गए, जिसके चलते पुलिस दल ने शक के आधार पर दोनों युवकों की गहनता से तलाशी ली। जिसमें युवकों से तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से 5.21 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद किया। आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पुत्र जयराम उम्र 33 वर्ष व पारूल पुत्र अनूप कुमार उम्र 25 वर्ष, निवासी गांव घोलटी डाकघर सरोल जिला चंबा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21, 25, 29 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुकदमा में आगामी अन्वेषण जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

2 hours ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

13 hours ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

1 day ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

2 days ago

तीन बहनों का इकलौता भाई था 11 वर्षीय अनिकेत, असमय मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…

2 days ago

जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…

4 days ago