कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),
कुल्लू से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कूल्लू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांव का दौरा कर रहे है। इन दिनों जनता से जनसमर्थन मांग रहे हैं और जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं जनता का भी उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं लगातार दूसरी पार्टियों से खफा लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं आज तलोगी गांव में भाजपा छोड़कर कई परिवारों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर सुन्दर सिंह ठाकुर ने इन सभी लोगों का कांग्रेस परिवार में फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कुल्लू में लगातार आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्टी को छोड़कर कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। आज भी आधा दर्जन लोगों ने चंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में दामन थामा है।जिस तरह कूल्लू विधानसभा क्षेत्र का हर कार्यकर्ता सुन्दर सिंह ठाकुर के समर्थन के लिए मजबूती से कार्य कर रहे हैं और वोट मांग रहे हैं इससे आने वाले समय में परिवर्तन होता हुआ है दिख रहा है।इन दिनों लगातार सुंदर सिंह ठाकुर और उनका समस्त परिवार जनता के बीच प्रचार-प्रसार के लिए जा रहे हैं और हाथ का साथ देने के लिए लोगों से अपील भी कर रहे हैं। रोजाना ही पूरी कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक सुंदर सिंह ठाकुर पहुंच रहे हैं और 5 वर्षों में उन्होंने जो कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कार्य किये है उनसे भी लोगों को अवगत करवा रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस से किन मुद्दों पर कार्य करेगी उनको भी जनता के बीच रख रहे हैं। और जनता का भी उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है।
ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…
संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…
ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…