मनोरंजन

राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की दूसरी संध्या रही किन्नौरी कलाकारों के नाम

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़),
किन्नौर जिला के पुलिस ग्राउंड रिकांग पिओ में आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरूआत होम-गार्ड बैंड की मधुर धुनों के साथ की गई। इस दौरान किन्नौर लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नागिन युवा कल्ब पानवी ने प्रथम स्थान तथा महिला मण्डल रिब्बा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी जिसमें पाईनवुड पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ, एस.डी पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ, हिमालयन पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ व डी.ए.वी पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ शामिल रहे।
इससे पूर्व उपायुक्त किन्नौर एवं अध्यक्ष आबिद हुसैन सादिक ने राज्य स्तरीय वरिष्ठ महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जिसमें प्रदेश के विभिन्न स्थानों से 10 महिला मुक्केबाज प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। आयोजित प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जिला शिमला की अनीता तथा जिला कांगड़ा की रितु के बीच खेला गया।
उपायुक्त ने सभी महिला खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी तथा राष्ट्रीय एकता दिवस व देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष पर देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago