मुख्य समाचार

चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ आगाज

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 का आगाज किया गया। निगम मुख्यालय से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ का  लाइव वेबकास्ट किया गया एवं पावर स्टेशन के कार्मिकों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के विषय “ भ्रष्टाचार मुक्त भारत –विकसित भारत ” पर चमेरा पावर स्टेशन-I के  समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रवेश कुमार जैन कार्मिकों को कार्मिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता अभियान 6 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग भ्रष्टाचार मुक्त भारत चाहते है और इसके लिए हमें स्वयं पहल करना होगा । हम सभी को एकजुट होकर भ्रष्टाचार को पूरी तरह से मिटाने का प्रयास करते रहना चाहिए। हमारी ईमानदारी ही हमारे भारत देश को एक विकसित देश बनाएगी। उन्होंने प्रत्येक कार्मिक से अपील करते हुए कहा कि सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ अपने कार्यों को सम्पन्न करना सुनिश्चित करें ताकि राष्ट्र की समृद्धि की दिशा में लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। 

साथ ही समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रवेश कुमार जैन ने पावर स्टेशन के कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता शपथ भी दिलाई। चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान कार्मिकों व उनके परिवार के सदस्यों को “ भ्रष्टाचार मुक्त भारत –विकसित भारत ”के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों हेतु काव्य प्रतियोगिता, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध  प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंत में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सिविल) दीपक रत्न सागर, महाप्रबंधक (ई एंड सी) अशोक कुमार नेलातुरी एवं महाप्रबंधक (यांत्रिक)  संजय कुमार राय सहित पावर स्टेशन के अन्य अधिकारिगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago