मुख्य समाचार

अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के लिए ऑडिशन 31 अक्तूबर को – डीसी

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता)

अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2022 के लिये कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी सी व डी के कुल 60 कलाकार चयनित किये जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड आर.के.गौतम ने कहा कि कलाकारों के चयन के लिये ऑडिशन आगामी 31 अक्तूबर को प्रातः 9 बजे एसएफडीए सभागार में होगी। उपायुक्त ने कहा कि ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2022 की सांस्कृतिक संध्याओं में 3 नवम्बर से 7 नवम्बर तक प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑडिशन कलाकार चयन समिति की निगरानी में गीत-संगीत के प्राध्यापकों द्वारा की जाएंगी।  इच्छुक कलाकारों को 31 अक्तूबर को प्रातः 9 बजे पहुंचने को कहा गया है हालांकि आडिशन देर सांय तक चलेंगी। कलाकारों का पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा। इसके अलावा इच्छुक कलाकार अपना आवेदन जिला भाषा अधिकारी सिरमौर को उनकी मेल dlosirmaur@gmail.com पर 30 अक्तूबर तक कर सकते हैं। चयनित कलाकारों को उनके लिये निर्धारित प्रस्तुति की तिथि के अनुसार दूरभाष के माध्यम से एक दिन पूर्व सूचित किया जाएगा। ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों के लिये आने-जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उन्होंने कहा कि श्रेणी ए तथा बी के स्थापित कलाकारों का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा उनके आवेदनों तथा पूर्व में गायन के रिकार्ड व अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

3 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

4 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

4 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

4 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

4 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

4 hours ago