राजनीति

सुंदर सिंह ठाकुर के साथ उनकी धर्मपत्नी और उनके सुपुत्र भी जुटे प्रचार-प्रसार में

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

कुल्लू से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जैसे ही कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है वैसे ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनता से समर्थन मांग रहे हैं और उनका पूरा परिवार  जनता के बीच जा रहा है और चुनावी प्रचार में जुट गया है और इसी बीच आज सुंदर सिंह ठाकुर ने जहां चतानी और बंदल बूत पर जनता के बीच गए। तो वहीं उनकी धर्मपत्नी इंद्रा ठाकुर ने भी महिला कार्यकर्ताओं और जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर के साथ जरड और बड़ा भुइन बूथ पर घर द्वार जाकर प्रचार-प्रसार किया और लोगों से वोट मांगे। साथ ही पिछले 5 वर्षों में जिला कुल्लू में सुंदर सिंह ठाकुर ने जो विकास किया है उसको भी लोगों के बीच पहुंचाया जा रहा है। तो वहीं इस बीच उनके सुपुत्र भाविक ठाकुर ने भी आज गांधीनगर बूत अपने पिता के लिए प्रचार प्रसार किया और लोगों से समर्थन मांगा। इस मौके पर उनके साथ वार्ड नंबर -11 की पार्षद अमीना राजगोर, मुकेश महंत, विशन दास नैयर और राहुल बौद्ध व अन्य युवा सदस्य ने प्रचार प्रसार किया। इन दिनों लगातार सुंदर सिंह ठाकुर और उनका समस्त परिवार जनता के बीच प्रचार-प्रसार के लिए जा रहे हैं और हाथ का साथ देने के लिए लोगों से अपील भी कर रहे हैं। रोजाना ही पूरी कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक सुंदर सिंह ठाकुर पहुंच रहे हैं और 5 वर्षों में उन्होंने जो कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कार्य की है उनसे भी लोगों को अवगत करवा रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस से किन मुद्दों पर कार्य करेगी उनको भी जनता के बीच रख रहे हैं और जनता का भी उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

1 hour ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

2 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

2 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

3 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

3 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

3 hours ago