मुख्य समाचार

अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण किया प्रदान- आर.के. गौतम

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता)

सिरमौर जिला में 12 नवंबर 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला में कार्यरत 3552 अधिकारियों व कर्मचारियों को दो चरणों के दौरान चुनाव पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में पहले दो चरण में मतदान पूर्वाभ्यास पांच स्थानों पर करवाया जा रहा है जिसमें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) सराहां, डिग्री कॉलेज नाहन, डिग्री कॉलेज संगड़ाह, डिग्री कॉलेज शिलाई तथा राजकीय मॉडल (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब शामिल है। उपायुक्त ने बताया कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में 832, नाहन में 845, संगडाह में 673, पांवटा में 509 तथा शिलाई में 693 पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व अभ्यास के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम वीवीपैट मतदान प्रक्रिया व अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत व व्यावहारिक जानकारी विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न आए। उप-मण्डलाधिकारी नाहन रजनेश कुमार ने बताया कि नाहन के डिग्री कॉलेज में पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण नायब तहसीलदार चुनाव नारायण दास, कानूनगो चुनाव हरिचंद तथा  ईश्वर दास राही द्वारा प्रदान किया गया।  उन्होंने कहा कि नाहन में 247 पीठासीन अधिकारियों, 193 सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा 405 मतदान अधिकारियों को पूर्व अभ्यास करवाया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

16 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

18 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

19 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

19 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

2 days ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

2 days ago