(विकल्प सिंह ठाकुर/सब एडिटर चीफ़)
हाटी समिति राजगढ़ द्वारा वीरवार को क्षेत्र में हाटी जनजागरण अभियान चलाया गया, जिसमें केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमीचंद कमल विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनजागरण अभियान के अंतर्गत समिति ने गांव गांव में जाकर लोगों को जनजातीय दर्जे के लाभ बताए। खंड हाटी समिति उपाध्यक्ष विकल्प सिंह ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर ग्राम पंचायत भानत, दाहन, दीदग, टिककर और ठोर निवार आदि पंचायतों में जाकर अभियान चलाया गया और भविष्य में अन्य पंचायतों में भी अभियान चलाया जाएगा । उसके अतिरिक्त हाटी आंदोलन से जुड़ी भ्रांतियों का निवारण भी किया गया। डॉक्टर अमीचंद ने लोगों को बताया कि हाटी विरोधियों ने जानबूझकर लोगों को भ्रम में डाल रखा है लेकिन गिरिपार के लोग जागरूक और समझदार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार वोट सिर्फ हाटी के नाम पर ही दे क्योंकि हाटी समुदाय एहसानफरामोश नहीं हो सकता। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, समिति उपाध्यक्ष विकल्प सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष रतन हाब्बी, वरिष्ट सदस्य हरदेव भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…