राजनीति

सिरमौर जिला के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त दो व्यय प्रेक्षकों के फोन नंबर जारी

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता)

विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जिला सिरमौर के लिये नियुक्त किए गए दो व्यय प्रेक्षक नाहन पहुंच चुके हैं। चुनाव आयोग की ओर से विद्या किशोर तथा जी.के. पती को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। विद्या किशोर का मोबाईल नम्बर 94591-73809 व 9969233444 है जो विधानसभा क्षेत्र 55-पच्छाद, 56 नाहन तथा 57 रेणुका में व्यय प्रेक्षक के तौर पर कार्य करेंगे जबकि जी. के. पती का सम्पर्क नम्बर 94593-13809 है और वह विधानसभा क्षेत्रों 58 पावंटा व 59 शिलाई विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के व्यय की निगरानी करेंगे।
व्यय प्रेक्षकों ने उपायुक्त कार्यालय चैम्बर में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उम्मीदवार द्वारा चुनाव के दौरान किये जाने वाले व्यय के संबंध में विस्तृत चर्चा की। व्यय प्रेक्षक विद्या किशोर ने कहा कि चुनाव एक अनौखा पर्व है जिसे सम्पन्न करवाने में सभी का सहयोग अपेक्षित रहता है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को व्यय रजिस्टर लगाकर इसे हर रोज भरना होगा। यह रजिस्टर निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। व्यय का लेखा-जोखा संबंधित रिटर्निग अधिकारी को देना होगा। विभिन्न प्रकार के खर्चे का चार्ट जारी किया गया है और उसके अनुसार उम्मीदवार के खाते में चुनावी व्यय रिकार्ड किया जाएगा। नामांकन की तिथि से उम्मीदवार द्वारा किया जाने वाला व्यय उसके खाते में जुड़ना शुरू हो जाएगा।
व्यय प्रेक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की आशंका के चलते उनसे संपर्क किया जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. गौतम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को व्यय तथा नामांकन प्रस्तुत करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सलीम अहमद, बिनेशराणा व तुषार छेत्री, भारतीय जनता पार्टी से सुरेन्द्र सिंह, नितिन गुप्ता व अजय बंसल बैठक में उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

9 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago