मुख्य समाचार

गवर्मेंट आईटीआई नगरोटा बगवां सिथत सेरा थाना में मनाया गया विश्व दृष्टि दिवस

धर्मशाला (सोनाली)

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला कांगड़ा के सौजन्य से विश्व दृष्टि दिवस आज खंड नगरोटा बगवां के अंतर्गत गवर्मेंट आईटीआई नगरोटा बगवां सिथत सेरा थाना में मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवा वर्ग को आंखों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया की आंखें भगवान द्वारा मनुष्य को दी हुई एक अनमोल देन है अत: इसकी उचित देखभाल करें। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बताया की अपने आहार में फल तथा सब्जियों को प्रचुर मात्रा में सम्मिलित करें जिससे हमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए मिल सके जोकि आंखों के स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। अपनी दिनचर्या में व्यायाम को भी शामिल करें इसके साथ साथ मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि का प्रयोग आवश्यकता होने पर ही करें। अगर आप लगातार इन उपकरणो पर काम कर रहे हैं तो थोड़ी देर के लिए अपनी आंखों को आराम जरूर दें साथ ही समय-समय पर आंखों का चेकअप जरूर करवाएं। ताकि समय रहते कोई भी आंखों की बीमारी हो को पता चल सके ।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गुरमीत कटोच ने आंखों की आम बीमारियों के बारे में जानकारी दी। तथा लोगों से आग्रह किया कि अपनी आंखों की नियमित जांच करवाएं। इसके साथ आई डोनेशन के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई ।जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी श्रीमती जगदंबा मेहता ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षिका अंजली ने बताया कि अगर आंखों में किसी प्रकार की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं अपनी मर्जी से किसी भी प्रकार की दवाई आंखों में ना डालें। यह हानिकारक हो सकता है। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा प्रतिभागियों को इनाम के तौर पर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यकम मे आगे जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रिंसिपल कीरत सिंह सोहल ने बच्चों को सलाह दी कि वह जरूरत के हिसाब से मोबाइल अथवा कंप्यूटर का उपयोग करें कभी भी बिना जरूरत के मोबाइल का उपयोग करने से बचना चाहिए ताकि हमारी आंखें स्वस्थ रहें तथा बच्चों से प्राप्त जानकारी को और लोगों के साथ सांझा करने का भी आग्रह किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

8 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago