भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता)
भरमौर -पांगी विधानसभा क्षेत्र के टिकटों का आवंटन होते ही मुकाबला दिलचस्प व देखने योग्य हो गया है, क्योंकि भाजपा के प्रत्याशी संचुई पंचायत व संचुई गांव से तय है जबकि कांगेस प्रत्याशी के नाम पर मोहर लगना बाकी है, दोनों दलों के प्रत्याशी एक ही पंचायत व एक ही गांव के है| डॉ. जनक जंहा युवा,सोच को लेकर आगे बढ रहे हैं,पूरे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं व आम जन मानस की न्वज टिठोलने में कामयाब रहे हैं, जिन्होंने की विधानसभा क्षेत्र के हर गरीब तबके का हाल -चाल जाना है,एक सादगी में वैठकर गांव में खाना खाया है,जिसकी बजह से गरीब लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं व भाजपा के सर्वे में भी टा्प पर रहे हैं,व युवा शक्ति का इनसे जुडना स्भाविक है,व ईमानदार व स्वच्छ छवि से भी जाने जाते हैं|
दूसरी तरफ संभावित कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी का भी भरमौर पांगी में अपना बजूद है भरमौर -पांगी विधानसभा क्षेत्र से काफी विकास कार्य इन्होंने करवाए हैं,जिस आधार पर आज भी क्षेत्र की जनता इन्हें चाहती है, इन्होंने अपना पूरा जीवन भरमौर की राजनीति में समर्पित कर दिया है, लेकिन अब देखना यह है कि गेंद किसके पाले पडती है,यह तो भविष्य के गर्व में है|
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…
( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…