मुख्य समाचार

एनएचपीसी की पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण-II द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ)

एनएचपीसी की पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण-II ने क्षेत्रीय अस्पताल, जिला कुल्लू के सहयोग से नगवाई परिसर में दिनांक आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रक्तदान शिविरों के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत किया गया। इस शिविर का उद्घाटन परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर निर्मल सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए तथा दूसरो को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करे। शिविर का उद्देश्य एक कुशल और प्रभावी राष्ट्रीय रक्त प्रणाली सुनिश्चित करना है ताकि सुरक्षित रक्त को सार्वभौमिक और समय पर पहुंच प्रदान की जा सके। रक्तदान शिविर के दौरान कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान डॉ. रितु परन शर्मा, ज़िला कुल्लू अस्पताल एवं सतिन्द्र सिंह, महाप्रबंधक(सिविल), ए के शर्मा, महाप्रबंधक (वित्त), डॉ. ज्योतिरमेय जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago