न गाय, न भैंस… अब गधी के दूध से होगी लाखों की कमाई! बिलासपुर में खुला हिमाचल का पहला डंकी फार्म, 7 हजार रुपये लीटर तक कीमत का दावा!

0
44

ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में पशुपालन और स्वरोजगार के क्षेत्र में एक नई पहल शुरू हुई है। बिलासपुर जिले के कंदरौर में प्रदेश का पहला संगठित डंकी फार्म (गधा फार्म) स्थापित किया गया है। निजी कंपनी की ओर से शुरू किए गए इस फार्म का शनिवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल को पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता और युवाओं के लिए स्वरोजगार की नई संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि गधा पालन और गधी के दूध का उत्पादन एक अनूठा स्टार्टअप मॉडल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फार्मास्युटिकल और स्किन केयर उद्योगों में गधी के दूध की विशेष मांग है। उन्होंने कहा कि यदि दूध की गुणवत्ता, प्रसंस्करण और बाजार की संभावनाओं पर वैज्ञानिक शोध किया जाए तो इस क्षेत्र को व्यावसायिक रूप दिया जा सकता है। इससे प्रदेश में पशुपालन आधारित नए उद्यम स्थापित करने के अवसर पैदा होंगे।गधी के दूध में पाए जाते हैं महत्वपूर्ण जैविक घटकमंत्री ने बताया कि गधी के दूध में लैक्टोज, व्हे प्रोटीन, लाइसोजाइम और लैक्टोफेरिन जैसे कई जैविक घटक पाए जाते हैं। दुनिया के कई देशों में इसका इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन और विशेष उत्पादों के निर्माण में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध संभावनाओं को देखते हुए हिमाचल में भी इस क्षेत्र को विकसित किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए दूध की गुणवत्ता, उत्पादन प्रक्रिया और बाजार की मांग का वैज्ञानिक अध्ययन आवश्यक है।युवाओं के लिए स्वरोजगार का नया विकल्पराजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश में इस तरह के नवाचार युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए रास्ते खोल सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुपालन आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने इस अनूठी पहल के लिए कंपनी के संस्थापक संजीव सिंह ठाकुर और सह-संस्थापक सीरत तूर को बधाई दी।ये गणमान्य लोग रहे मौजूदकार्यक्रम में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, एएसपी प्रताप ठाकुर, तहसीलदार बाल कृष्ण शर्मा, पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाल, उपप्रधान सुभाष शर्मा, सहायक निदेशक केएल शर्मा और पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here