निशेष शर्मा राजगढ़
राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ के तहत टिक्कर क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे को कुत्ते द्वारा काटने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में जसबीर सिंह निवासी टिक्कर ने बताया कि 14 नवंबर को वह अपने परिवार सहित एक शादी समारोह में गए हुए थे। वापस लौटते समय उनका 10 वर्षीय बेटा यशप्रीत अपने दोस्त के साथ पैदल घर आ रहा था।शिकायत के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे जब बच्चा इंदु धवन के घर के ऊपर सड़क के पास पहुंचा तो वहां मौजूद सफेद रंग के पट्टे वाले कुत्ते ने उसकी पीठ पर दाईं तरफ काट लिया। कुत्ते के काटने से बच्चा घायल हो गया और रोता हुआ घर पहुंचा। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए।पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण शुरू कर दिया गया है।