मंडी में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

0
45

ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की नगर पंचायत रिवालसर में एक 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक छात्र आठवीं कक्षा में पढ़ता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।जानकारी के अनुसार, मामला रिवालसर के वार्ड नंबर-2 का है। शनिवार को स्कूल में छुट्टी होने के चलते छात्र घर पर ही अपने दादा-दादी के साथ मौजूद था। दोपहर करीब एक बजे जब परिजनों ने उसे बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित मौत से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की पुष्टि एसपी विनोद कुमार ने की है।मासूम छात्र की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here