कलयुगी मामा की शर्मनाक करतूत! एक महीने तक करता रहा महिला का पीछा, घर के बाहर पकड़कर की मारपीट

0
71

ब्यूरो रिपोर्ट

कुल्लू जिला के पुलिस थाना निरमंड के अंतर्गत एक 32 वर्षीय महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर पीछा करने, गलत नीयत से परेशान करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी लाल चंद, जो रिश्ते में उसका मामा लगता है, के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले करीब एक महीने से उसका पीछा कर रहा था। जब भी वह खेत या जंगल की ओर जाती थी, तो आरोपी उसके पीछे पहुंच जाता और उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालता था। महिला के अनुसार, उसने हर बार आरोपी की इस हरकत का विरोध किया।शिकायत के मुताबिक, 1 नवंबर को सुबह करीब 7:30 बजे आरोपी महिला के घर के बाहर पहुंचा और उसे पीछे से पकड़ लिया। इस दौरान मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here