पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

0
438

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दो लोगों की जान चली गई। घटना ऊना मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बदोली गांव की है। यहां आरोप है कि एक व्यक्ति ने थार गाड़ी से कुचलकर पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात एक परिवार अपने घर के पास पटाखे जला रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने पटाखे चलाने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।आरोप है कि विवाद से गुस्साया व्यक्ति अपनी थार गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और पटाखे जला रहे परिवार के लोगों को गाड़ी से कुचल दिया। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।आरोपी के साथ भी हुई मारपीटघटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुस्साए लोगों ने आरोपी के साथ मारपीट की, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीजीआई रेफर किए जाने की सूचना है।अस्पताल में देर रात तक हंगामाइस दोहरे हत्याकांड के बाद देर रात क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भी हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विवाद के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।दिवाली की रात जिस बदोली गांव में खुशियों और रोशनी का माहौल होना चाहिए था, वहां एक मामूली विवाद ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। पटाखे जलाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी का अंत पति-पत्नी की मौत के साथ हुआ। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here