ब्यूरो रिपोर्ट।
कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार फातिमा पत्नी आशिक अली ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 5 अक्टूबर को उसके पड़ोसी मायनुदिन, उसकी पत्नी खदेजा तथा उसके भाई की पत्नी फरमिदा और फिरयाद कथित तौर पर उसकी जमीन में जबरन प्रवेश कर वहां काम कर रहे थे।शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने उन्हें जमीन पर काम करने से रोकने का प्रयास किया तो सभी आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। मारपीट में महिला को चोटें आने की बात कही गई है।शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।