Categories: Uncategorized

566 पंचायत चौकीदारों के पद खत्म, सरकार ने संवर्ग को किया मृत घोषित

ब्यूरो रिपोर्ट।

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत चौकीदारों के 566 पद समाप्त कर दिए हैं। पंचायती राज विभाग ने इस संवर्ग को ‘मृत संवर्ग’ (Dying Cadre) घोषित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि पंचायत चौकीदारों के जिन पदों को समाप्त किया गया है, उन पर भविष्य में कोई नई भर्ती नहीं की जाएगी। मृत संवर्ग घोषित होने का अर्थ है कि जैसे-जैसे वर्तमान पद रिक्त होंगे, उन्हें दोबारा नहीं भरा जाएगा और यह श्रेणी धीरे-धीरे पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।यह फैसला राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर लागू किया गया है। पंचायती राज विभाग के सचिव सी. पॉलरासू द्वारा जारी अधिसूचना की प्रतियां सभी संबंधित विभागों, उपायुक्तों, जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।सरकार के इस निर्णय के बाद पंचायतों में चौकीदारों के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। पंचायत चौकीदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद वर्धन ने बताया कि भविष्य में पंचायत चौकीदारों की जगह मल्टी टास्क वर्करों (एमटीडब्ल्यू) की भर्ती किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि चौकीदारों के रिक्त पद अब पूरी तरह समाप्त कर दिए गए हैं और अब यह देखना होगा कि सरकार पंचायतों में आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती किस प्रक्रिया के तहत करती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सेब तोड़ते समय पेड़ से गिरकर 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। कुमारसैन। जिला शिमला के उपमंडल कुमारसैन के जबलपुर (जरोल) गांव में सेब तुड़ान…

5 hours ago

सरकारी डेंटल कॉलेज में मरीजों से मनमानी वसूली के आरोप, दो वरिष्ठ डॉक्टरों पर प्राइवेट प्रैक्टिस का भी आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज शिमला में मरीजों से निर्धारित…

5 hours ago

अचानक बिगड़ी 7 माह की गर्भवती की तबीयत, IGMC में इलाज के बीच मां-बच्चे दोनों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर कितना गंभीर और जानलेवा हो सकता…

5 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में भटके चार तीर्थयात्रियों को रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार क्षेत्र में रविवार…

1 day ago

राजगढ़ में खौफनाक वारदात! छोटी बच्ची संग कार में सवार पति-पत्नी को नदी में फेंकने का प्रयास, बाल-बाल बचा परिवार

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में मारपीट, जान से मारने की कोशिश और…

2 days ago

इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच पूरी, सोमवार को खुलेगा डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत का राज

ब्यूरो रिपोर्ट। चम्बा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा में उपचार के दौरान डेढ़…

2 days ago