Categories: Uncategorized

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भगानी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, विजिलेंस ने 10,050 रुपये के साथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भगानी फॉरेस्ट रेंज के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने रेंज ऑफिसर सुमंत कुमार को 10,050 रुपये की रिश्वत की रकम के साथ दबोचा है। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगानी निवासी इकराम ने विजिलेंस विभाग के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि भगानी फॉरेस्ट रेंज के रेंज ऑफिसर सुमंत कुमार ने उसके जीजा जुल्फान को यमुना नदी से रेत उठाने के मामले में फंसाने और उनके दो ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दी थी। आरोप है कि इस मामले से बचाने की एवज में अधिकारी द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।शिकायत मिलने के बाद स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की सिरमौर यूनिट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की योजना तैयार की। पांवटा साहिब में इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही रेंज ऑफिसर ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 10,050 रुपये की राशि बरामद की गई।स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक एनके शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के सहारे करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…

5 hours ago

2500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के करीबी अतुल सूद गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…

1 day ago

नाहन-शिलाई सड़क पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी ब्रेजा कार, पिता-पुत्र की मौत, रातभर लापता रही 11 वर्षीय बेटी सुरक्षित मिली

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

1 day ago

शोघी में बस से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद, लुधियाना के दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 1 नवंबर। जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

2 days ago

हरिपुरधार में चिट्टे के साथ पकड़ा गया शिमला का युवक, संगड़ाह पुलिस ने 4.74 ग्राम हेरोइन की बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…

3 days ago

दरोटी में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे सहित पांच की मौत; एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्र टिक्कर नावर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक…

3 days ago