Categories: Uncategorized

मौत बनकर खड़ा था पेड़! बाइक टकराई, पिता की दर्दनाक मौत

संध्या कश्यप नाहन

सिरमौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 (नाहन–पांवटा साहिब) पर शंभूवाला के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 20 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, शिलाई क्षेत्र के क्यारी गुंडाह निवासी सानिया राम (60) अपने पुत्र जगपाल (20) के साथ मोटरसाइकिल पर किसी कार्य से नाहन की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शंभूवाला के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।हादसा इतना भीषण था कि सानिया राम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल जगपाल को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से तत्काल डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही नाहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago