Categories: Uncategorized

हिमाचल सरकार फिर लेगी 700 करोड़ का कर्ज, कुल ऋण 1.12 लाख करोड़ के पार

ब्यूरो रिपोर्ट।

शिमला: गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर नया कर्ज लेने का फैसला किया है। सरकार अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए 700 करोड़ रुपये का ऋण लेगी। यह राशि 5 अगस्त को राज्य सरकार के खाते में जमा होगी। इसके साथ ही प्रदेश पर कुल कर्ज का बोझ बढ़कर 1,12,600 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा।वित्त विभाग के अनुसार, 700 करोड़ रुपये का यह ऋण दो अलग-अलग अवधियों के लिए लिया जा रहा है। इसमें 400 करोड़ रुपये 18 वर्ष की अवधि के लिए होंगे, जिसकी अदायगी 24 जून 2044 तक ब्याज सहित की जाएगी। वहीं, 300 करोड़ रुपये 23 वर्ष की अवधि के लिए लिए जाएंगे, जिन्हें 24 जून 2049 तक ब्याज सहित लौटाया जाएगा।सरकार पर हर महीने वेतन, पेंशन और पुराने कर्ज की अदायगी का भारी वित्तीय दबाव बना हुआ है। प्रदेश को प्रतिबद्ध देनदारियों के भुगतान के लिए हर माह करीब 2,800 करोड़ रुपये की आवश्यकता पड़ती है। इसमें लगभग 2,000 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन, 800 करोड़ रुपये पेंशन, 500 करोड़ रुपये पुराने कर्ज के ब्याज और करीब 300 करोड़ रुपये मूलधन चुकाने पर खर्च होते हैं।राजस्व के सीमित स्रोतों और लगातार बढ़ते खर्चों के बीच सरकार को अपनी वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नियमित रूप से कर्ज लेना पड़ रहा है। ऐसे में नया ऋण प्रदेश की मौजूदा आर्थिक स्थिति और बढ़ते वित्तीय दबाव को एक बार फिर उजागर करता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सेब तोड़ते समय पेड़ से गिरकर 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। कुमारसैन। जिला शिमला के उपमंडल कुमारसैन के जबलपुर (जरोल) गांव में सेब तुड़ान…

4 hours ago

सरकारी डेंटल कॉलेज में मरीजों से मनमानी वसूली के आरोप, दो वरिष्ठ डॉक्टरों पर प्राइवेट प्रैक्टिस का भी आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज शिमला में मरीजों से निर्धारित…

4 hours ago

अचानक बिगड़ी 7 माह की गर्भवती की तबीयत, IGMC में इलाज के बीच मां-बच्चे दोनों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर कितना गंभीर और जानलेवा हो सकता…

4 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में भटके चार तीर्थयात्रियों को रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार क्षेत्र में रविवार…

1 day ago

राजगढ़ में खौफनाक वारदात! छोटी बच्ची संग कार में सवार पति-पत्नी को नदी में फेंकने का प्रयास, बाल-बाल बचा परिवार

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में मारपीट, जान से मारने की कोशिश और…

2 days ago

इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच पूरी, सोमवार को खुलेगा डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत का राज

ब्यूरो रिपोर्ट। चम्बा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा में उपचार के दौरान डेढ़…

2 days ago