Categories: Uncategorized

18 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत, आईटीआई का छात्र था मृतक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

सिरमौर जिले की नाहन तहसील की देवनी पंचायत के कोंथरो गांव में जहरीले जीव के काटने से 18 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक नाहन आईटीआई का छात्र था।

मृतक की पहचान अरमान अली पुत्र महमूद अली, निवासी कोंथरो के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पड़ोसी शराफ़त अली ने बताया कि खुद अरमान या उसके परिवार को शुरुआत में इस बात का बिल्कुल भी अहसास नहीं हुआ कि उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया है। देर रात को करीब 2:30 बजे अचानक अरमान को तेज बेचैनी महसूस होने लगी। लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ते देख परिजन सुबह 4 बजे के आसपास युवक को डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और सुबह 8 बजे के आसपास डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में जब डॉक्टरों ने युवक के ब्लड सैंपल लिए और उसकी गहन जांच की, तब जाकर इस बात का पुख्ता खुलासा हुआ कि अरमान की मौत किसी सामान्य बीमारी से नहीं, बल्कि शरीर में चुपचाप फैले सांप के जहर (सर्पदंश) की वजह से हुई है।

अरमान अली अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…

22 hours ago

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भगानी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, विजिलेंस ने 10,050 रुपये के साथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…

1 day ago

राजगढ़ में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के सहारे करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…

1 day ago

2500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के करीबी अतुल सूद गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…

3 days ago

नाहन-शिलाई सड़क पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी ब्रेजा कार, पिता-पुत्र की मौत, रातभर लापता रही 11 वर्षीय बेटी सुरक्षित मिली

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

3 days ago

शोघी में बस से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद, लुधियाना के दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 1 नवंबर। जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

3 days ago