Categories: Uncategorized

15 जुलाई को राजगढ़ क्षेत्र के कई इलाकों में 9 घंटे बिजली रहेगी बंद

निशेष शर्मा राजगढ़।

राजगढ़, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) ने आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 15 जुलाई 2026 को 33 केवी गौड़ा-राजगढ़ लाइन पर शटडाउन घोषित किया है। इसके चलते सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।बिजली बोर्ड के अनुसार इस दौरान राजगढ़, खैरी, बड़ू साहिब, हाब्बन, नोहराधार, हरिपुरधार, रोनहाट, कुपवी सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।बोर्ड ने बताया कि यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। यदि 15 जुलाई को मौसम खराब रहता है तो यह शटडाउन 16 जुलाई 2026 को किया जाएगा।विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…

22 hours ago

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भगानी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, विजिलेंस ने 10,050 रुपये के साथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…

1 day ago

राजगढ़ में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के सहारे करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…

1 day ago

2500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के करीबी अतुल सूद गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…

3 days ago

नाहन-शिलाई सड़क पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी ब्रेजा कार, पिता-पुत्र की मौत, रातभर लापता रही 11 वर्षीय बेटी सुरक्षित मिली

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

3 days ago

शोघी में बस से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद, लुधियाना के दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 1 नवंबर। जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

3 days ago