Categories: Uncategorized

सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट ।
मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयदेवी में कार्यरत एक महिला व्यावसायिक शिक्षिका ने कथित तौर पर अपने सरकारी क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान आशिम निवासी गांव बारू, डाकघर सदोट, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। वह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयदेवी में व्यावसायिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं और स्कूल के पास स्थित क्वार्टर में अकेली रह रही थीं।
जानकारी के अनुसार, महिला अध्यापिका का शव उनके क्वार्टर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही उन्हें तत्काल नजदीकी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर सुंदरनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जयदेवी क्षेत्र में एक महिला अध्यापिका द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

6 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago