Categories: Uncategorized

अयोध्या के बाद अब दियोटसिद्ध मंदिर में भी चढ़ावे पर सवाल, ऑडिट में सामने आई चांदी की गड़बड़ी

ब्यूरो रिपोर्ट।

हमीरपुर/दियोटसिद्ध। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध में चढ़ावे के रूप में प्राप्त चांदी के रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी का मामला विभागीय ऑडिट में सामने आया है। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2021 में श्रद्धालु राकेश जैन द्वारा मंदिर को दान स्वरूप 110 ग्राम चांदी भेंट की गई थी, लेकिन स्टॉक रजिस्टर में इसकी मात्रा केवल 11 ग्राम 099 मिलीग्राम दर्ज की गई। इस प्रकार रिकॉर्ड में करीब 99 ग्राम चांदी कम दर्ज होने का मामला उजागर हुआ है।विभागीय अंकेक्षण अधियाचना संख्या-39, दिनांक 21 जनवरी 2026 के तहत इस विसंगति को मंदिर अधिकारी न्यास, दियोटसिद्ध के संज्ञान में लाया गया। हालांकि ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने तक इस संबंध में कोई जवाब या स्पष्टीकरण विभाग की ओर से उपलब्ध नहीं कराया गया।ऑडिट रिपोर्ट में यह भी सवाल उठाया गया है कि दान में मिली चांदी की वास्तविक मात्रा स्टॉक रजिस्टर में कम कैसे दर्ज हुई। इस संबंध में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।उधर, वर्तमान में दियोटसिद्ध मंदिर में तैनात मंदिर अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वे स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने करीब डेढ़ सप्ताह पहले ही कार्यभार संभाला है और इस मामले की उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है।अब यह मामला सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली और दान सामग्री के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में आगे की जांच और विभागीय कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

6 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago