निशेष शर्मा राजगढ़।
राजगढ़ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कांग्रेस पार्टी की जोन कोऑर्डिनेटर बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी.आर. मुसाफिर विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक की शुरुआत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके हिमाचल प्रदेश के विकास, जनसेवा और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में दिए गए योगदान को याद किया। इस दौरान सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलते हुए प्रदेशहित में कार्य करने का संकल्प भी लिया।इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर पच्छाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महासचिव स्वर्गीय सदानंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि सदानंद का निधन पच्छाद कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने को लेकर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर सुनील शर्मा, जी.आर. मुसाफिर, विवेक शर्मा, अमन ठाकुर, राजकुमार, परीक्षा चौहान, दिनेश आर्य, दुर्गेश कुमार, धर्म सिंह, हनी भारद्वाज, भूपेंद्र, बीबी, राम लाल, ओम प्रकाश, राज्य, यशपाल, जाती राम, सुरेंद्र भुट्टो, बलबीर, सोहन सिंह, प्रेम सागर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन 08 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने…
भरमौर ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), जनजातीय उपमंडल भरमौर के मेधावी छात्र कनिष्क ठाकुर…
ब्यूरो रिपोर्ट। बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है।…
( ब्यूरो रिपोर्ट ), मनाली: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में नशे के खिलाफ…
( ब्यूरो रिपोर्ट ), धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क…