Categories: Uncategorized

रेणुका जी बांध परियोजना के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित 04 गृह विहीन परिवारों की सूची अधिसूचित -उपायुक्त

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ),



नाहन 08 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि महाप्रबंधक, रेणुका जी बांध परियोजना से प्राप्त सूचियों के अनुरूप रेणुका जी बांध परियोजना ददाहु के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रस्तावित गृहविहीन होने वाले परिवारों की सूचि में पंचायत/राजस्व गांव लाना भाल्टा/बोगली व्यालग/लानामच्छेर के 02 परिवार तथा पंचायत/राजस्व गांव संगड़ाह/लग्नू के 01 परिवार तथा पंचायत/राजस्व गांव जामू कोटी/जामू के 01 परिवार को गृहविहीन परिवारों की सूची अधिसूचित किया गया है।
उन्होंने बताया कि परिवारों की विस्तृत सूचियां उपायुक्त सिरमौर की अधिकारिक वेबसाईट https://hpsirmaur.nic.in तथा सम्बन्धित पटवार वृत खाला क्यार, संगड़ाह, लानामच्छेर में भी अवलोकन हेतु 01 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक उपलब्ध होगी।
उपायुक्त ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिनकी भूमि या घर इस परियोजना के लिए अधिग्रहित हुए है और उनका नाम इस सूचि में सम्मिलित नहीं है या गलत रूप से सम्मिलित है वह अपने दावे व आक्षेप लिखित रूप में रेणुका जी बांध परियोजना कार्यालय ददाहु, तहसीलदार ददाहु तथा रेणुका जी स्थित संगडाह, नायब तहसीलदार नारग व भू-व्यवस्था वृत वासनी के कार्यालय में 15 जुलाई, 2026 तक व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा पे्रषित कर सकते है। इसके उपरांत प्राप्त दावें या आक्षेप मान्य नहीं होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

7 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago