Categories: Uncategorized

मां की दुआएं हार गईं, पत्नी का सुहाग उजड़ गया… वायनाड से आई दिल तोड़ने वाली खबर

ब्यूरो रिपोर्ट।

केरल के वायनाड में कुदरत के कहर ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रिवालसर निवासी एक परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जो शायद कभी नहीं भर पाएगा। वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में लापता चल रहे इंजीनियर राहुल शर्मा का शव तीन दिन बाद मलबे से बरामद कर लिया गया। इस दुखद खबर के बाद रिवालसर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।राहुल शर्मा वायनाड में एक इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। भूस्खलन की घटना के दौरान वे भी इसकी चपेट में आ गए थे। हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव दल ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहे रेस्क्यू अभियान के बाद आखिरकार मलबे से उनका शव बरामद हुआ, जिससे परिवार की अंतिम उम्मीद भी टूट गई।राहुल के पिता, पत्नी और अन्य परिजन पूरे समय घटनास्थल पर मौजूद रहे। सभी को इस बात की उम्मीद थी कि शायद कोई चमत्कार हो जाए और राहुल सुरक्षित मिल जाएं। वहीं, रिवालसर स्थित घर में उनकी मां और बहन लगातार उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना करती रहीं। लेकिन जैसे ही शव मिलने की पुष्टि हुई, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।यह हादसा इसलिए भी अधिक पीड़ादायक है क्योंकि राहुल शर्मा का विवाह इसी वर्ष मार्च महीने में हुआ था। कुछ ही महीने पहले जिस घर में नई जिंदगी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। एक नवविवाहिता का सुहाग उजड़ गया और परिवार की खुशियां पलभर में बिखर गईं। घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदार, मित्र और क्षेत्र के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।उधर, वायनाड में राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। प्रशासन और बचाव दल मलबे में दबे अन्य लापता लोगों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्र में हालात अब भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

7 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago