Categories: Uncategorized

गिरीपुल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 38.95 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़।

राजगढ़, 3 जुलाई। जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ की डिटेक्शन सेल ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरीपुल क्षेत्र में एक कार से 38.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल के अन्वेषण अधिकारी मुख्य आरक्षी रविदत्त अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, मादक पदार्थों की रोकथाम और वाहनों की औचक जांच पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कार नंबर HP-63B-8448 में दो व्यक्ति चिट्टा लेकर गिरीपुल की ओर से जुन्गा की तरफ जा रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गिरीपुल पुल के समीप नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। नियमानुसार तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट पर बैठे युवक के पैरों के पास रखे काले रंग के बैग की जांच की गई। बैग की एक जेब से पारदर्शी पॉलिथीन पाउच में रखा 38.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। इसके अलावा बैग से पांच इस्तेमाल की हुई इंसुलिन सिरिंज भी बरामद की गईं।पुलिस ने वाहन चालक हरिश चौहान (31) निवासी गांव सेरगाता, डाकघर कोटी, तहसील जुन्गा, जिला शिमला तथा आकाशदीप उर्फ दीपू (25) निवासी गांव ओईली, डाकघर कोटला, जिला सोलन को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में पुलिस थाना राजगढ़ में अभियोग संख्या 47/26, दिनांक 03 जुलाई 2026 के तहत धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

1 day ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

4 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

4 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

4 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 week ago