Categories: Uncategorized

राजगढ़ में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल के समीप किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

निशेष शर्मा राजगढ़।

सिरमौर जिले के राजगढ़ में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजगढ़ की 11वीं कक्षा की छात्रा का शव स्कूल के समीप स्थित किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में शोक छा गया, जबकि पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गम और स्तब्धता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार छात्रा मूल रूप से शिमला जिले की चौपाल तहसील के सेरी गांव की रहने वाली थी। वह अपनी माता और दो बहनों के साथ राजगढ़ में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी एक बहन नौवीं और दूसरी छठी कक्षा में अध्ययनरत है। गुरुवार सुबह छात्रा स्कूल नहीं पहुंची तो शुरुआत में इसे सामान्य अनुपस्थिति समझा गया, लेकिन कुछ समय बाद कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिलने की सूचना से सभी हैरान रह गए।घटना की जानकारी मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम चौहान ने बताया कि छात्रा पढ़ाई में मेधावी, अनुशासित और शांत स्वभाव की थी। वह विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लेती थी। स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी दोपहर के लंच ब्रेक के दौरान मिली, जिसके बाद पूरे विद्यालय में शोक का माहौल बन गया।पुलिस उपाधीक्षक बी.सी. नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी। छात्रा के पिता को सूचना देकर राजगढ़ बुला लिया गया है। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दुखद घटना से छात्रा के परिजनों, सहपाठियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।
Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

1 day ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

4 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

4 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

4 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 week ago