Categories: Uncategorized

लाहौल की मयाड़ घाटी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से HRTC कंडक्टर की मौत

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ),

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल की मयाड़ घाटी में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। करपट क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के बस कंडक्टर ज्ञान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब ज्ञान सिंह मयाड़ घाटी के करपट क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिरने लगे और वह उनकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक ज्ञान सिंह मंडी जिले के रहने वाले थे और HRTC में बतौर बस कंडक्टर कार्यरत थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

गौरतलब है कि गुरुवार को प्रदेश में पहाड़ी से पत्थर गिरने की यह दूसरी जानलेवा घटना है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों और यात्रियों के लिए खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान पहाड़ी और संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

1 day ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

4 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

4 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

4 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 week ago