ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ),
जिला ऊना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 17,580 रुपये नकदी और जले हुए 10 रुपये के नोट सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी शहर ऊना की टीम ने नंगल-ऊना रोड पर बाबा साहिब सिंह बेदी गेट के सामने यातायात चेकिंग के दौरान गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें यह बरामदगी हुई। आरोपी की पहचान सुमिन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला वैहली, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस ने साफ कहा है कि नशा तस्करों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

