सनौरा चौक के पास पुलिस की कार्रवाई, बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद

0
104

निशेष शर्मा

सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम ने सनौरा चौक के पास बाइक सवार दो व्यक्तियों से 2.30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को पुलिस टीम सनौरा चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बाइक नंबर HP10B-6049 पर दो व्यक्ति चिट्टा लेकर सोलन से सनौरा की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बाइक को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान बाइक चालक देविंद्र पुत्र कर्ण बहादुर, निवासी सरस्वती नगर, जुब्बल तथा उसके साथ बैठे प्रदीप छेत्री पुत्र पप्पू छेत्री, निवासी नेरवा के कब्जे से 2.30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।पुलिस थाना राजगढ़ में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here