ददाहू के आर.वी.एन. स्कूल में मनाया गया अर्थ डे, प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया उत्साह

0
91

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ),

ददाहू स्थित आर.वी.एन. स्कूल में आज अर्थ डे बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में ड्रॉइंग प्रतियोगिता और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिताओं को चार वर्गों—सब जूनियर (1st–2nd), जूनियर (3rd–5th), मिडिल (6th–8th) और सीनियर (9th–12th) में बांटा गया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर सुंदर चित्र और प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
ड्रॉइंग प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
सब जूनियर वर्ग:
प्रथम – रिहांशु, ज्योत्सना
तृतीय – आयुष
जूनियर वर्ग:
प्रथम – अंजावी
द्वितीय – मोक्षिका, आराध्या, आश्रिया
तृतीय – पार्थ, लविश, नितिका
मिडिल वर्ग:
प्रथम – ज्योति, वेदिक
द्वितीय – अभिषेक, सारन्या
तृतीय – आरव, शौर्य, मोहित
सीनियर वर्ग:
प्रथम – शिवानी
द्वितीय – रेनू, पावनी
तृतीय – अनुष्का, तितांशी, फाल्गुनी
स्लोगन राइटिंग (सीनियर वर्ग):
प्रथम – अद्विका
द्वितीय – इशिता, नियति
स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्रकृति की रक्षा करने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here