ठियोग में चिट्टा तस्करी पर बड़ा वार: 9 ग्राम हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

0
198

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो रिपोर्ट ),


जिला शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा मुक्त समाज की दिशा में उनकी मजबूत प्रतिबद्धता साफ झलकती है।

जानकारी के अनुसार, थाना ठियोग की पुलिस टीम ठियोग बाईपास पर नाका ड्यूटी के दौरान तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को एक विश्वसनीय सूचना मिली कि फागू की ओर से एक मैग्नेट ग्रे रंग की गाड़ी आ रही है, जिसमें सवार तीन व्यक्ति चिट्टा/हेरोइन की तस्करी में शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 9 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • पवन (21 वर्ष), निवासी जिला सोनीपत, हरियाणा
  • नितिश पांडे (26 वर्ष), निवासी मोहाली, पंजाब
  • रितिक सूरजभान (27 वर्ष), निवासी जिला सोनीपत, हरियाणा

इस संबंध में थाना ठियोग में अभियोग संख्या 53/2026, दिनांक 20 अप्रैल 2026 को धारा 21, 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here