जोगिंद्रनगर में बुजुर्ग पर बेटे-बहू का हमला, दराट से गंभीर घायल

0
36

ब्यूरो रिपोर्ट

जोगिंद्रनगर क्षेत्र के तहत पुलिस चौकी लडभड़ोल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटे और बहू ने अपने ही बुजुर्ग पिता पर तेजधार हथियार (दराट) और डंडों से हमला कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेम लाल (64) पुत्र स्वर्गीय पीर साई, निवासी ग्राम डेंगू, डाकखाना कोलांग, तहसील लडभड़ोल, पर उनके बेटे और बहू ने किसी बात को लेकर हमला कर दिया। पीड़ित प्रेम लाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हमले के दौरान दराट का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।घटना के बाद घायल बुजुर्ग को तुरंत लडभड़ोल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर रेफर कर दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here