चिड़गांव में अवैध शराब पर रेड: एक्सपायर लाइसेंस वाली वाइन शॉप से भारी मात्रा में शराब बरामद

0
112

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

अभियोग संख्या 31/26 दिनांक 15.04.2026, धारा 39(1)(A) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत थाना चिड़गांव, जिला शिमला में मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी, रामपुर सर्किल द्वारा दी गई लिखित रिपोर्ट के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर बडियारा स्थित एक वाइन शॉप पर छापेमारी की गई, जहां से अवैध शराब बरामद हुई।
छापेमारी के दौरान मौके से 40 बोतल आईएमएफएल, 7 बोतल देशी शराब, 12 बोतल बीयर, 16 पिंट आईएमएफएल, 24 पिंट देशी शराब और 41 निप देशी शराब जब्त की गई।
मौके पर मौजूद आरोपी निखिल मेहता, निवासी गांव खिलाड़गी, डाकघर चकोटी, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला, उक्त शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित वाइन शॉप का लाइसेंस 31 मार्च 2025 को ही समाप्त हो चुका था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here