शिमला में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 20 कार्टन देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

0
115

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

अभियोग संख्या 36/26, अधीन धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दिनांक 15.04.2026 को थाना सदर, जिला शिमला में अवैध शराब बरामदगी का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध वाहन (नंबर CH01AX4217, आल्टो) खड़ा पाया गया। वाहन की जांच के दौरान उसमें शराब के कार्टन मौजूद मिले।
इसी दौरान एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा, जिसने अपनी पहचान लोकपाल शर्मा (34 वर्ष), निवासी ओल्ड बस स्टैंड, शिमला के रूप में दी और स्वयं को वाहन का मालिक/चालक बताया।
वाहन की तलाशी लेने पर कुल 20 कार्टन देसी शराब (ऊना नं. 1) बरामद हुई। प्रत्येक कार्टन में 12 बोतल (750 मि.ली.) के हिसाब से कुल 240 बोतलें पाई गईं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here