नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),
पुलिस थाना में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता माधवी चौहान पुत्री जे.एस. चौहान, निवासी मकान नंबर 941/5, मोहल्ला नया बाजार, नाहन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बतया कि घटना 11 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जब शिकायतकर्ता नाहन स्थित फैमिली कोर्ट नंबर-2 में अपने तलाक के मामले की सुनवाई के बाद बाहर निकल रही थीं।
शिकायत के मुताबिक, कोर्ट परिसर के समीप ही राहुल चुग पुत्र राम कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोका और उनके साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि हाथापाई पर भी उतारू हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने माधवी चौहान को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस का दरवाजा खटखटाया और सुरक्षा की गुहार लगाई।
एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना नाहन ने शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल चुग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…
आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…
कुल्लू (आशा डोगरा ), अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में…
कुल्लू (आशा डोगरा ), राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के सेऊबाग में माता दशमी वारदा और ब्रिंडु महाराज…
ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सलवाड़ के…